आभा सिंह परिसंघ की प्रदेश उपाध्यक्ष बनीं
लखनऊ, सितम्बर 29 -- लखनऊ। राज्य संपत्ति कार्यालय, जवाहर भवन में लेखाकार के पद पर कार्यरत आभा सिंह को उप्र लेखा एवं लेखा परीक्षा सेवा परिसंघ का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। परिसंघ के प्रदेश अध्यक्ष सुशील कुमार बच्चा एवं प्रदेश महामंत्री शरद शुक्ला ने बताया कि उनके मनोनयन पर कर्मचारियों ने जवाहर भवन के महासंघ कार्यालय में उनका स्वागत किया। परिसंघ ने उन्हें अंगवस्त्र तथा मनोनयन पत्र प्रदान किया और बधाई दी। इस अवसर पर जवाहर भवन-इंदिरा भवन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पांडे, राम कुमार धानुक, अमित शुक्ला, संत कुमार गंगवार, सीपी साहू, सुजीत कुमार, सुप्रिया वर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.