बिजनौर, जुलाई 10 -- चांदपुर। फादरसन पब्लिक स्कूल की प्रबंधिका एवं समाजसेवी आभा सिंह ने केंद्रीय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी के निज निवास दिल्ली में पहुंचकर शिष्टाचार भेंट की है। इस दौरान आभा सिंह अपने पति पुष्पराज सिंह व भाई धामपुर भाजपा विधायक अशोक राणा के नेतृत्व में जयंत चौधरी को बुके भेंट कर स्वागत किया गया है। शिष्टाचार भेंट के दौरान युवाओं को कौशल आधारित शिक्षा से जोड़ने, उन्हें आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने, स्थानीय उद्योगों की जरूरतों के अनुरूप प्रशिक्षण को बढ़ावा देने तथा कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदित नारायण सिंह भी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मनाया 78 वां स्थापना दिवस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...