आभा व लेबर कार्ड 50 श्रमिकों ने कराया निबंधन
धनबाद, अगस्त 21 -- भूली। राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार) के क्षेत्रीय निदेशालय, धनबाद की ओर से भूली बस्ती कुम्हार कुल्ही स्थित प्राथमिक विद्यालय में असंगठित कामगारों के लिए दो दिवसीय जागरूकता सह पंजीकरण शिविर लगाया गया। शिविर में बोर्ड के क्षेत्रीय प्रभारी राज किशोर गोप ने श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा और कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पंजीकरण कराने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा कार्ड), प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना, ई-श्रम कार्ड, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना और लेबर कार्ड के फायदों के बारे में बताया। शिविर में 70 श्रमिकों ने भाग लिया, जिनमें से 50 श्रमिकों का आभा व लेबर कार्ड के लिए निबंधन किया गया। यह भी पढ़ें- Dhanbad News: शिविर में श्रमिकों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.