बिजनौर, अप्रैल 27 -- चांदपुर। आभा फाउंडेशन द्वारा 19 अप्रैल को आयोजित किए गए नेत्र चिकित्सा शिविर में कुल 1380 लोगों ने अपनी आंखों की जांच कराई और शिविर का लाभ उठाया। जांच के दौरान 705 लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई। इनके लिए 26 अप्रैल को चश्मा वितरण का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सभी लाभार्थियों को चश्मे वितरित किए गए। चश्मा प्राप्त कर लोगों के चेहरों पर खुशी साफ देखी गई। लाभार्थियों ने चश्मों की गुणवत्ता की सराहना करते हुए आभा फाउंडेशन का आभार व्यक्त किया। पूरे क्षेत्र में इस सेवा कार्य को लेकर खुशी का माहौल बना रहा। आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह ने बताया कि संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के उन लोगों की मदद करना है जो आंखों की समस्याओं से जूझ रहे हैं और उचित उपचार से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.