आभा ने आफाक के बांधी राखी
कानपुर, अगस्त 28 -- कानपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सामाजिक सौहार्द एवं भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। समाजसेविका आभा शुक्ला ने मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संयोजक अशफाक सिद्दीकी को राखी बांधकर रक्षाबंधन मनाया। आभा शुक्ला ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व नहीं बल्कि आपसी विश्वास, सम्मान, सुरक्षा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि समाज को जोड़ने वाले ऐसे प्रयासों को निरंतर आगे बढ़ाया जाना चाहिए ताकि आपसी विश्वास मजबूत हो और देश में शांति, एकता एवं भाईचारे का संदेश पहुंचे। यह भी पढ़ें- विहिप दफ्तर में रक्षा सूत्र उत्सव मनाया गया यह भी पढ़ें- Kausambi News: मुस्लिम भाई ने हिंदू बहनों से बंधवाई राखी यह भी पढ़ें- Prayagraj News: मुस्लिम भाइयों को बांधा रक्षा सूत्र
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.