रांची, मई 11 -- खूंटी, संवाददाता। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन (एबीडीएम) की प्रगति को लेकर सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राज्य अभियान निदेशक विद्यानंद शर्मा पंकज ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा कार्ड) बनने से मरीजों के स्वास्थ्य रिकॉर्ड को देश में कहीं भी आसानी से साझा किया जा सकेगा। यह भी पढ़ें- शुभेंदु अधिकारी ने शुरू की बंगाल में आयुष्मान भारत योजना, ममता बनर्जी ने लगाई थी रोक; कैसे करें अप्लाईबैठक की प्रगति बैठक में राज्य अभियान निदेशक ने अब तक की प्रगति की सराहना करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा तकनीकी बाधाओं को जल्द दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी...