कुशीनगर, अप्रैल 23 -- पडरौना, निज संवाददाता।जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में मरीजों की सुविधा के लिए आभा आईडी की मदद से इलाज की सुविधा शुरू कर दी गई है। मरीज को अपना आधारकार्ड या तो मेडिकल कॉलेज लेकर आना है अथवा नजदीक के जन सेवा केंद्र पर जाकर इसे बनवा लेना है। इस आईडी के बन जाने के बाद मरीज को अपने इलाज की फाइल लेकर अस्पताल नहीं आना पड़ेगा, बल्कि उसी आभा आईडी के आधार पर डॉक्टर मरीज की बीमारी का हिस्ट्री चेक करके इलाज शुरू कर सकते हैं। इसलिए मरीज जितनी जल्दी आभा आईडी बनवा लेंगे, उतनी जल्दी इससे लाभांवित हो सकेंगे।आभा आईडी का पूरा नाम आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता है। यह भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत जारी की गई 14 अंकों की एक विशिष्ट डिजिटल स्वास्थ्य पहचान संख्या है। यह आईडी एक डिजिटल हेल्थ लॉकर की तरह काम करती है, जहां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.