अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। आभा आईडी के लिए आधार कार्ड सत्यापन अनिवार्य किए जाने के बाद मेडिकल कॉलेज व सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज के लिए नई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ओपीडी में आने वाले तमाम मरीजों के मोबाइल नंबर पर ओटीपी नहीं पहुंच रहा, जिससे उनका डिजिटल सत्यापन अटक रहा है। आईडी सत्यापन के चलते मरीजों को पर्चा बनवाने में ही लंबा समय लग रहा है, जिससे उपचार में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि आभा आईडी बनाने और सत्यापन के लिए बढ़ी अतिरिक्त एंट्री के कारण सर्वर पर भी दबाव बढ़ गया है। इसके चलते पर्चा बनाने की गति धीमी पड़ गई है। इससे ओपीडी में अव्यवस्था जैसी स्थिति बन जाती है। मरीजों और तीमारदारों का कहना है कि तकनीकी व्यवस्था सुधारने के बजाय उल्टा इलाज में बाधा बन रही है। वहीं, अस्पताल प्रशासन का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.