फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 18 -- तीन दिन के भीतर कार्य में सुधार लाएं स्पष्टीकरण कार्यालय में प्रस्तुत करें

नवाबगंज में सख्त कार्रवाई नवाबगंज। विकास खंड नवाबगंज क्षेत्र में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं आयुष्मान कार्ड और आभा आईडी के निर्माण में अपेक्षित प्रगति न होने पर स्वास्थ्य विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। सात आशा कार्यकर्ताओं पर लगातार लापरवाही और सहयोग न करने के आरोप लगे हैं, जिससे योजनाओं के क्रियान्वयन की रफ्तार प्रभावित हो रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रशासन से जवाब-तलब भी किया जा रहा है।

कारण बताओ नोटिस जारी सीएचसी नवाबगंज के अधीक्षक ने गुरुवार को सात आशा कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस पाने वालों में ग्राम खलवारा अचरा की आशा माधुरी, रसूलपुर अचरा की विनीता, मई रशीदपुर...