गुड़गांव, जुलाई 13 -- गुरुग्राम,गौरव चौधरी। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी बनाने में गुरुग्राम हरियाणा में दूसरे स्थान पर आ गया है। तीन महीने पहले तक शीर्ष पर रहने वाले गुरुग्राम को पछाड़कर अब फरीदाबाद पहले पायदान पर पहुंच गया है।हरियाणा आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन सोसाइटी के आंकड़ों के अनुसार फरीदाबाद 13.7 लाख से अधिक डिजिटल हेल्थ आईडी बनाकर नंबर वन बन गया है, जबकि गुरुग्राम 13.2 लाख पंजीकरण के साथ दूसरे स्थान पर है। इसके बाद हिसार और करनाल 12.2-12.2 लाख तथा सिरसा 10.2 लाख का नंबर आता है।आभा 14 अंकों की एक डिजिटल स्वास्थ्य पहचान पत्र है, जिसमें मरीजों का मेडिकल रिकॉर्ड सुरक्षित रहता है। इसकी मदद से डॉक्टर मरीज की अनुमति से पुरानी बीमारियों और इलाज का इतिहास देख सकते हैं। पूरे हरियाणा राज्य ने अब तक 63.2% लक्ष्य हासिल करते हुए 1....