मऊ, मार्च 12 -- मऊ, संवाददाता। प्रभारी मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर सीपी आर्या ने बताया कि भारत सरकार के आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के अंतर्गत स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और पारदर्शी बनाने के लिए आभा कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को अब और भी सरल कर दिया गया है। आम नागरिक अब किसी भी सरकारी अस्पताल का चक्कर लगाए बिना, नि:शुल्क अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से घर बैठे ही अपनी विशिष्ट स्वास्थ्य पहचान बना सकते हैं। उन्होंने आभा आईडी के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आभा आईडी 14 अंकों की एक विशिष्ट स्वास्थ्य संख्या है। यह आपके डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड का आधार है। इसके माध्यम से आप अपनी लैब रिपोर्ट, डॉक्टर के पर्चे और डिस्चार्ज समरी को डिजिटल रूप में सुरक्षित रख सकते हैं। इससे देश भर के अस्पतालों में इलाज के दौरान पुराने कागजी रिकॉर्ड ले ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.