बरेली, मार्च 28 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। आभा आईडी बनाने की कई ब्लाकों में सुस्त रफ्तार पर डीएम अविनाश सिंह ने नाराजगी जताई। उन्होंने कलेक्ट्रेट में शुक्रवार को जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में सीएमओ डॉ. विश्राम सिंह को निर्देश दिया कि जहां काम में लापरवाही हो रही है, उन ब्लाकों में तेजी लाई जाए। साथ ही लापरवाही बरतने वाली आशा कार्यकत्रियों और सीएचओ पर कार्रवाई का जाए।बैठक में डीएम ने स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि अप्रैल से शुरू हो रहे संचारी रोग अभियान में लापरवाही बरतने वाली आशा बहुओं और केंद्रों से नदारद रहने वाले सीएचओ के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाए। समीक्षा में डीएम ने पाया कि कुछ ब्लॉक और तहसीलों में आयुष्मान कार्ड बनाने की गति अत्यंत धीमी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्य में तेजी लाने और आश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.