अमरोहा, जनवरी 7 -- आभास महासंघ पदाधिकारियों ने बुधवार को अमरोहा मार्ग स्थित महाराजा शूरसेन पार्क परिसर में माता सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह भूमेवालक ने कहा कि माता सावित्रीबाई फुले देश की ऐसी प्रथम महिला थी, जिन्होंने महिलाओं को शिक्षा के प्रति जागृत किया। उन्होंने समाज में वंचित एवं दलितों के उत्थान के लिए कई आंदोलनों में भी अहम भूमिका निभाई। वक्ताओं ने अमरोहा जिले का नाम दोबारा महात्मा ज्योतिबा फुले नगर किए जाने की मांग भी की। इस दौरान डॉ.वीएस वर्मा, अरविंद केशरवाल, ममता आंबेडकर, विजयपाल सैनी, शेर सिंह बौद्ध, पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.