मेरठ, दिसम्बर 28 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र निवासी महिला आबूलेन पर खरीदारी करने गई तो उसने पति को एक महिला संग एक रेस्टोरेंट में जाते देखा। महिला रेस्टोरेंट पहुंच गई। उसने पूछताछ की। इस पर पति ने महिला से रेस्टोरेंट में ही मारपीट शुरू कर दी। उसे बेरहमी से पीटा गया। महिला ने पति व उसके दोस्त के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि उसकी शादी राहुल सिंह निवासी ग्राम टीकरी जानी के साथ हुई है। वह अपने मायके आई हुई थी। शुक्रवार शाम वह आबूलेन पर सामान खरीदने गई थी। इसी दौरान उसने देखा कि पति एक महिला संग रेस्टोरेंट में जा रहे है। वह रेस्टोरेट में पति के पास पहुंची तो घबरा गए। उसने पति से महिला के बारे में पूछा तो वह गाली गलौज करने लगे। अपने एक दोस्त वंश को भी बुला लिया। उन्होंने उसे रेस्टोरेंट में ही बुरी तरह पीटा। शोर मचाने पर पत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.