आबूनाला होगा कवर्ड, दौड़ सकेंगी गाड़ियां
मेरठ, जून 8 -- हर में गंदगी और बदबू का पर्याय बन चुके आबू नाला अब कवर्ड होगा और उस पर गाड़ियां दौड़ सकेंगी। जनप्रतिनिधियों की पहल पर कमिश्नर ने नगर निगम और नगर निगम ने जल निगम के सीएंडडीएस को सर्वे की जिम्मेदारी दी है। इसी तरह जली कोठी से बच्चा पार्क के बीच पटेल नगर नाले की भी सूरत बदलने की तैयारी शुरू हो गई है। कैंट विधायक अमित अग्रवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों ने कमिश्नर को सुझाव दिया था कि आबू नाले को पाटकर ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सकता है। इस पर कमिश्नर भानू चंद्र गोस्वामी के निर्देश पर नगर निगम और जल निगम के सीएंडडीएस इस महत्वाकांक्षी परियोजना को धरातल पर उतारने की तैयारी में जुट गए हैं। इस परियोजना की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें नगर निगम के साथ-साथ कैंट बोर्ड के क्षेत्र को भी शामिल किया गया है。
सर्वे की जिम्मेदारी नगर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.