अमरोहा, मार्च 26 -- ​अमरोहा, संवाददाता। शहर के मोहल्ला काला कुआं में संचालित आबिदी प्लेवे स्कूल में बुधवार को वार्षिक परीक्षाफल वितरण समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।प्रधानाचार्य शाजिया आबिदी ​ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य हैं जो आने वाले समय में देश की उन्नति, प्रगति और सर्वांगीण विकास में भागीदार बनेंगे। इनकी नींव जितनी मजबूत होगी, हमारा राष्ट्र उतना ही सशक्त बनेगा। ​अन्य वक्ताओं ने जीवन में शिक्षा की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं होनी चाहिए, बल्कि यह चरित्र निर्माण का साधन भी है। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की शिक्षा के प्रति सजग रहें और उन्हें एक सकारात्म...