आबान के सुपुर्द-ए-खाक से पहले आई काले शीशे वाली कार में था कौन? चर्चाओं का बाजार गर्म
वरिष्ठ संवाददाता, अगस्त 9 -- माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान अहमद को शनिवार शाम कसारी-मसारी स्थित कब्रिस्तान में पिता और भाई की कब्र के पास सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया। आबान के सुपुर्द-ए-खाक से पहले से ही कब्रिस्तान के प्रवेश द्वार पर पुलिस ने बैरिकेड्स लगा दिए थे। वहां दर्जनों पुरुष और महिला पुलिस कर्मियों की तैनाती भी रही। पुलिस ने शुरुआती चरण में पहचान पत्र की जांच कर लोगों को अंदर जाने दिया लेकिन, भीड़ के बेकाबू होने के बाद पहचान पत्र की जांच धरी की धरी रह गई। इसी दौरान काली फिल्म लगी एक कार अंदर घुस गई। परिवार के करीबी कार में आबान की फूफी यानी अतीक की बहन के होने की बात कहते दिखे। हालांकि, आखिर कार के अंदर कौन था, इसको लेकर संशय बना रहा। कार को लेकर अब तक चर्चाओं का बाजार गर्म है।सबसे दुलारे बेटे का आखिरी दीदार न कर पाई शाइस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.