नैनीताल, मार्च 5 -- भीमताल, संवाददाता। नगर के भरतपुर क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक गुलदार आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। घरों के पास पेड़ पर चढ़े गुलदार को देखकर क्षेत्र में दहशत फैल गई। लोगों ने गुलदार की गतिविधि को अपने मोबाइल कैमरों में भी कैद कर लिया। जानकारी देते हुए नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर छह के सभासद दीपक आर्य ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब नौ बजे भरतपुर क्षेत्र में गुलदार आबादी वाले इलाके में दिखाई दिया। इस दौरान बाहर काम कर रहे लोगों ने किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले भी गुलदार ने बाईपास निवासी गंगा देवी पर हमला कर उन्हें अपना शिकार बना लिया था। इसके बाद से ही क्षेत्र में गुलदार की दहशत बनी हुई है। पशुपालकों को अपने पशुओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है, वहीं स्कूली बच्चे भी डर के माहौल में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.