शाहजहांपुर, अप्रैल 19 -- खुटार। पिपरिया भागवंत गांव में शुक्रवार रात तेंदुए ने आबादी के बीच घुसकर एक बछड़े को निवाला बना लिया। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत फैल गई। सुबह टिन शेड के नीचे बछड़े का अधखाया शव मिलने पर लोगों की भीड़ जुट गई। गांव निवासी अशोक मिश्रा ने बताया कि उनके दरवाजे पर बने टिन शेड में रात में एक छुट्टा बछड़ा बैठा था, जिसे तेंदुए ने शिकार बना लिया। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम कराकर गड्ढा खुदवाकर दफन कराया। वनकर्मी अशोक बाजपेई और दाताराम ने मौके पर कार्रवाई की। वन क्षेत्राधिकारी मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि टीम को क्षेत्र में कांबिंग के निर्देश दिए गए हैं। यह भी पढ़ें- मसवासी में तेंदुए ने फिर दी दस्तक, कुत्ते का किया शिकार ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.