देहरादून, जून 4 -- उत्तराखंड में हाथियों के 'बैचलर गैंग' आबादी में उत्पात मचा रहे हैं, जो मानव वन्यजीव संघर्ष के लिए भी जिम्मेदार हो सकते हैं। राजाजी पार्क और हरिद्वार वन प्रभाग में पहली बार केवल नर हाथियों के झुंड मिले हैं। शोध में सामने आया कि बैचलर ग्रुप बनाने की प्रवृत्ति मुख्य रूप से वयस्क नर हाथियों में देखी गई। युवा और किशोर नर हाथी अधिकतर मादा तथा बच्चों वाले मिश्रित झुंडों में शामिल रहते हैं। वैज्ञानिकों ने इनको बैचलर गैंग नाम दिया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोध में यह सामने आया है। भारतीय वन्यजीव संस्थान के शोध के अनुसार, राजाजी और हरिद्वार वन प्रभाग के 475 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किए गए अध्ययन में कुल 706 हाथियों का रिकॉर्ड तैयार किया गया। इनमें 219 नर हाथी बैचलर गैंग में शामिल थे। शोध के दौरान नर हाथियों के व्यवहार, उनकी ...