आबादी भूखंड के नाम पर रिश्वत लेने का आरोप
नोएडा, जून 3 -- ग्रेटर नोएडा, आशीष धामा । यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण के एवज में मिलने वाले सात प्रतिशत आबादी भूखंड के लिए किसान परेशान हैं। भूखंड आवंटन करने के नाम पर एक किसान से रिश्वत लेने का मामला सामने आया है। इस संबंध में बुधवार को किसान ने प्राधिकरण के सीईओ से शिकायत की। जानकारी के मुताबिक वर्ष 2009 में यमुना विकास प्राधिकरण ने किसान की 40 बीघा जमीन अधिग्रहीत की थी। उन्हें 11 आबादी भूखंड मिलने हैं। किसान ने आरोप लगाया कि वह सैकड़ों बार यीडा के चक्कर लगा चुके, लेकिन प्राधिकरण के लेखपाल और पटवारी बिना अनुदान लिए किसानों की फाइलों को आगे नहीं बढ़ते। उनसे तीन लाख रुपये पूर्व में रिश्वत ली जा चुकी है। अब पांच लाख रुपये अतिरिक्त की मांग की जा रही है। खास बात यह है कि किसान को अब तक भूमि का 64.7 प्रतिशत मुआवजा भी नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.