देहरादून, जनवरी 4 -- हरिद्वार। कनखल क्षेत्र के गांव मिस्सरपुर में शनिवार देर शाम हाथियों ने आबादी क्षेत्र में जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने बताया हाथियों का झुंड आबादी में घुस गया और ग्रामीणों ने भाग कर जान बचाई। इस दौरान लोगों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया और उन्हें आबादी क्षेत्र से बाहर निकाला। सूचना पर वन प्रभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वनकर्मियों ने कड़ी मसक्कत के बाद हाथियों को आबादी से निकाल कर खेतों की ओर भगाया। गनीमत रही हाथियों ने किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। हाथियों की लगातार आबादी में आवाजाही से ग्रामीण दहशत में है। हालांकि वनप्रभाग लगातार आबादी में गश्त कर रहा है ताकि हाथी किसी व्यक्ति को नुकसान न पहुंचा दे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.