अलीगढ़, फरवरी 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। प्रशासन द्वारा सीलिंग में दर्ज की गई रामपुर की एक जमीन से सैकड़ों परिवारों पर संकट खड़ा हो गया है। जिस जमीन को रिक्त भूमि मानकर सीलिंग में दर्ज किया गया। वहां वर्षों से आबादी बसी हुई है। यहां दुकानें व मकान बने हुए हैं। मंगलवार को गभाना एसडीएम कार्यालय का ग्रामीणों ने घेराव किया। प्रारम्भिक जांच में आबादी को रिक्त दर्शाकर रिपोर्ट लगाने पर लेखपाल को निलंबित किया गया है। गभाना के गाटा संख्या 57 की करीब 28 बीघा भूमि सीलिंग में दर्ज थी। इसे लेकर याची पक्ष लोकेंद्र राज सिंह (अब मृतक) और उनके वारिस शशांक प्रताप सिंह ने कोर्ट में पैरवी की थी। कोर्ट ने याची के विकल्प के आधार पर अतिरिक्त रिक्त भूमि को सीलिंग की कार्यवाही में शामिल करने का आदेश दिया था। इसी क्रम में, याची पक्ष द्वारा रामपुर की गाटा संख्...