आबादी के बीच झूल रहे हाईटेंशन लाइन के तार,हादसे का अंदेशा
कानपुर, जून 6 -- रूरा, संवाददाता। रूरा क्षेत्र अंतर्गत बनीपारा गांव में बिजली विभाग की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां के एक घनी आबादी वाले मोहल्ले के ठीक ऊपर से गुजर रही हाईटेशन लाइन के नंगे तार इस कदर झूल रहे हैं कि वे मौत को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। जमीन से महज कुछ फीट की ऊंचाई पर लहराते इन तारों की वजह से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और स्थानीय निवासी हर पल किसी बड़े हादसे के साए में जीने को मजबूर हैं।
स्थानीय निवासियों की चिंताएं मुख्यमंत्री और शासन के सख्त निर्देशों के बाद भी बनीपारा गांव में इस आबादी वाले क्षेत्र से हाईटेंशन तारों को व्यवस्थित या अंडरग्राउंड नहीं किया गया है और न ही स्थानीय स्तर पर इस दिशा में कोई कदम उठाया गया है। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि घरों के ऊपर से गुजरने वाली इस हाईटेंशन लाइन के तार वक्त के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.