आबादी के बीच खुले गड्ढे से हादसे का खतरा
गाज़ियाबाद, जून 22 -- ट्रांस हिंडन, अफजल खान। करहेड़ा गांव के मुख्य मार्ग पर पेयजल लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इसके लिए सड़क पर गहरी खुदाई की गई है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। खुदाई के बाद खुले गड्ढे को बिना बैरिकेडिंग और चेतावनी संकेतों के छोड़ दिया गया है, जिससे स्थानीय लोगों में हादसे की आशंका बनी हुई है। गांव में करीब एक साल से लाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। पहले सीवर लाइन डाली गई थी। इसके बाद दो माह से पेयजल लाइन बिछाने कार्य किया जा रहा है। इस कार्य को करने के लिए मुख्य मार्ग पर खुदाई की हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मार्ग आबादी वाले क्षेत्र से होकर गुजरता है, जहां दिनभर लोगों और वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में खुले गड्ढे के कारण किसी भी समय दुर्घटना हो सकती है। स्थानीय निवासी धनेश सिंघल ने बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.