चित्रकूट, फरवरी 27 -- चित्रकूट। संवाददाता कर्वी कोतवाली क्षेत्र के लौढ़ियाखुर्द में आबादी के बीच शव का अंतिम संस्कार करने के मामले में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। सूचना पाकर सीओ सिटी अरविंद वर्मा भारी पुलिसबल के साथ पहुंचे। देखा तो शिवसागर खंगार अपनी बुजुर्ग मां की मौत के बाद शव का अंतिम संस्कार खुद के खेत पर कर रहा था। लेकिन यह खेत बस्ती के बीच में होने के साथ ही बगल से ही कई मकान बने हैं। सीओ ने आबादी के बीच अंतिम संस्कार करने से मना किया। कहा कि मुक्तिधाम सार्वजनिक है, जहां पर अंतिम संस्कार करें। लेकिन शिवसागर और उसके परिजन यह कहकर मना करने लगे कि मुक्तिधाम में उनको पूर्व में शव का अंतिम संस्कार करने से रोका जा चुका है। बाद में सीओ के काफी समझाने पर शिवसागर ने अपने दूसरे खेत में शव लेकर अंतिम संस्कार किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...