हरदोई, अप्रैल 8 -- हरदोई। जिला प्रशासन ने शहर के अंदर घनी आबादी क्षेत्र में निजी बसों के संचालन पर शिकंजा कसने की कवायद शुरू कर दिया है। अफसरों ने दावा किया है कि 15 अप्रैल से निजी बसें निर्धारित स्थल से ही संचालित होंगी। नई तैयारी के अनुसार ब्लाक मुख्यालय बावन, जगदीशपुर, तहसील मुख्यालय सवायजपुर जाने वाली प्राइवेट बसें बावन रोड पर शहर के बाहर से संचालित होंगी। सांडी नगर पालिका और हरपालपुर ब्लाक मुख्यालय की ओर जाने वाली प्राइवेट बसें सांडी रोड पर राजेपुर के पास से चलेंगी। इसी तरह लखनऊ रोड से आने-जाने वाली बसों के लिए तीन स्थान देखे गए हैं। इनमें कांसेप्ट कार के पास, पराग डेयरी के पास और न्यू हाईट्स स्कूल के पास से बसें संचालित करने की तैयारी है। तहसील मुख्यालय शाहाबाद और पड़ोसी जनपद शाहजहांपुर की ओर जाने वाली बस पिहानी चुंगी से आगे स्टेटस क...