आजमगढ़, नवम्बर 30 -- मुबारकपुर, हिन्दुस्तान संवाद। सठियांव ब्लाक के उदयभान हुसैनाबाद में आबादी के समीप सड़क पर कूड़ा फेंका जा रहा है। कूड़े से उठ रही बदबू से राहगीरों के साथ अगल-बगल के लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। वहीं जिम्मेदार लोग इसे लेकर अनभिज्ञ बने हुए हैं। इसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है। रसूलपुर व्यौहरा-गुजरपार सम्पर्क मार्ग पर स्थित उदयभानपुर हुसैनाबाद गांव है। लोगों के घरों से निकलने वाले कूड़ा गांव के बगल में मुख्य सड़क के किनारे फेका जा रहा है। कूड़ा सड़क पर फैला हुआ है। कूड़े से उठ रही बदबू से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इस सड़क से गुजरपार, मुस्तफाबाद, नैठी, सिकंदरपुर आदि गांव के लोगों का भी आना-जाना लगा रहता है। बगल में प्राथमिक विद्यालय एवं सीपीएस स्कूल का संचालन भी होता है। जिससे स्कूली बच्चों का भी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.