गाजीपुर, मार्च 27 -- गाजीपुर (मरदह)। मरदह ब्लाक के गांव चौराबोझ में गांव की आबादी के करीब अंत्योष्टि स्थल बनवाने के विरोध में शुक्रवार को सैकड़ो की तादात में जुटे ग्रामीणों ने उग्र प्रदर्शन एवं नारेबाजी किया। प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत में आबादी से दूर पर्याप्त जमीन उपलब्ध होने के बावजूद ग्राम प्रधान द्वारा राजनैतिक द्वेष की भावना से यही पर अंत्येष्टि स्थल बनवाने के प्रयास में है। इस संदर्भ में ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया गया है। चेतावनी दी कि यदि दूसरे स्थान पर अंत्योष्टि स्थल नहीं बनाया गया तो जिला मुख्यालय पर जाकर धरना-प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीनानाथ राजभर,कन्हैयालाल राजभर, रामाधार बिंद, गुलाब राजभर, गणेश राजभर, सत्यनारायण राजभर, पप्पू पासवान,विमला देवी ,पुष्पा देवी,मी...