बिजनौर, मई 7 -- अफजलगढ़। आबादी वाले इलाकों में वन्यजीवों की मौजूदगी से डर का माहौल बना हुआ है। कॉर्बेट प्रशासन तथा वन विभाग से वन्यजीवों की आवाजाही रोकने की मांग की गई है। बीते कई दिन से कालागढ़ स्थित नई कॉलोनी में मखने हाथी को चहल कदमी करते देखा जा रहा है। बताया गया है कि मखने हाथी ने उत्पात भी मचाते हुए सेक्रेड हर्ट्स स्कूल का मेन गेट तोड़ दिया। वहां से भाजपा नेता शंकर सिंघल और दीपक मैन्दोला के आवासीय परिसरों में घुसकर पेड़ों से आम तोडकर खाए। इसके बाद चार बत्ती वाले चौराहे पर पंहुचकर हाथी सड़क पर खड़ा हो गया। नई कालोनी स्थित सुनील कुमार के आवासीय परिसर में पेड़ तोड़ दिया। जिसके चलते पेड़ के नीचे खड़ी बाइक को खासा नुकसान हुआ। दूसरी ओर अफजलगढ़ विकास खण्ड के पुराना कालागढ़ में दो हाथी आ गए। शोर-शराबा करके खदेड़ने के बाद हाथी गन्ने के खेत पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.