आबादी की जमीन को लेकर मारपीट कर किया घायल
जौनपुर, मई 27 -- सिंगरामऊ, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के साढ़ापुर गांव में मंगलवार की सुबह आबादी की जमीन को लेकर पड़ोसियों ने लाठी डंडे से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। जिसमें दो लोगों को गंभीर चोट आई। स्थानीय अस्पताल से दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया। गांव निवासी हौसिला प्रसाद गौतम ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि मेरे पड़ोसी गिरजाशंजर गौतम से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। जिसका मुकदमा एसडीएम बदलापुर के यहां विचाराधीन है। आरोप है कि उसी को लेकर मंगलवार की सुबह गिरजाशंकर गौतम और उनके पुत्र कुंदन, चंदन, विपिन गौतम ने घर आकर मेरे बेटे पत्नी व बेटी को लाठी डंडे से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- आबादी की भूमि को लेकर पड़ोसियों ने की मारपीट जिसमें डॉक्टर ने सूरज गौतम और आकाश गौतम की गंभीर स्थित देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.