आबादी की जमीन की खातिर दो पक्ष में टकराव, 17 गिरफ्तार
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- आबादी की जमीन पर कब्जे को लेकर रविवार को दो पक्ष में टकराव की स्थिति बन गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्ष के 17 लोगों को गरफ्तार कर शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया। भोपतपुर नरहरपट्टी गांव निवासी चंद्रिका प्रसाद यादव और राजेंद्र यादव के बीच आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार सुबह कब्जे को लेकर दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने हो गए। सूचना पर एसआई अमित कुमार सिन्हा, विनी कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्ष मारपीट पर आमादा थे। पुलिस ने मौके से एक पक्ष के चन्द्रिका प्रसाद यादव, सुभाष यादव, महेन्द्र, रामबहादुर, पंकज सरोज, उर्मिला, पंकज यादव, सुरेन्द्र यादव, पवन यादव और दूसरे पक्ष के राजेन्द्र यादव, रुपेश यादव, शिवम यादव, गीता यादव, यशोदा यादव, उर्मिला यादव, सोनी यादव, शिवानी यादव को ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.