बांदा, मार्च 17 -- बांदा । संवाददाता अतर्रा तहसील के चुहकापुरवा मजरा ओरन निवासियों ने जिलाधिकारी व एसडीएम को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि आबादी की जमीन का विक्रय कर उन्हें उजाड़ा जा रहा है।दिए प्रार्थनापत्र में पीड़िता संतोषिया, गुरुशरण, रामखेलावन ननकाई आदि ने जिलाधिकारी से शिकायत की है। कहा कि उनके बस्ती में बने पुराने कई मकानों को अब गलत मानकर नायब तहसीलदार व अफसर अली नामक व्यक्ति ने ध्वस्त करने की धमकी दी है। रामकिशोर, रामसागर, मोहन, राजकरण, राजरानी, भोला आदि ने प्रार्थना पत्र देकर कहा कि हम लोग 70-80 साल से यहां के निवासी हैं। मलिन बस्ती ओरन निवासी अफसर अली, 20 अज्ञात गुंडों के साथ असलहा, लाठी, डंडा लिए आए। यह हमारी जमीन है। इसे खाली कर दो। बाशिंदों ने नायब तहसीलदार से तमाम मिन्नतें की। बताया कि राजस्व अभिलेखों में आबादी की जमीन कैसे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.