कटिहार, मार्च 19 -- बारसोई निज प्रतिनिधि। बुधवार को आबादपुर थाना परिसर में ईद एवं रामनवमी की पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आबादपुर थाना अध्यक्ष शादाब अहमद की अध्यक्षता में की गई। बैठक में आबादपुर थाना अध्यक्ष कहा कि ने कहा कि ईद एवं रामनवमी का पाव शांति पूर्वक वातावरण में संपन्न हो इसके लिए सभी का प्रयास जरूरी है। उन्होंने कहा कि आबादपुर पुलिस जनता के साथ है। ईद के पर्व के समय ईदगाह एवं मस्जिदों के पास पुलिस की तैनाती रहेगी तथा क्षेत्रका भ्रमण करेंगे पुलिस पदाधिकारी। अफवाह से सावधान रहे सभी लोग। मौके पर सपन शाह, मिहिर मुखर्जी, आफताब ताज, आदि दर्जन लोग मुख्य रूपसे उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...