रांची, मई 8 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड में महिला, युवतियों के साथ दुष्कर्म के अधिकांश मामलों में परिचितों व पारिवारिक सदस्यों की भूमिका सामने आयी है। एनसीआरबी के 2024 के आपराधिक रिकॉर्ड में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जानकारी के मुताबिक, दुष्कर्म के 1057 मामले 2024 में सामने आए। इनमें 90 मामले ऐसे थे, जिनमें दुष्कर्म का आरोप परिवार के सदस्य पर ही लगा। वहीं शादी या झांसा देकर यौनशोषण या लिव इन पार्टनर के द्वारा दुष्कर्म के 650 केस दर्ज किए गए। दुष्कर्म के दर्ज मामलों में 317 मामलों में पीड़िता ने दुष्कर्म का आरोप अपने पड़ोसी या दोस्त पर लगाया। वहीं जातीय आधार पर दुष्कर्म के 16 मामले भी दर्ज किए गए हैं। यह भी पढ़ें- वर्ष 2024 : महिला अपराध में लखनऊ तीसरे पायदान पर, जयपुर सबसे आगेमहिलाओं के खिलाफ अपराध को लेकर क्या है स्थिति महि...