आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा को लेकर आज स्पेशल ट्रेन चलेगी
भागलपुर, जुलाई 11 -- भागलपुर। रविवार को आबकारी विभाग में सिपाही भर्ती परीक्षा के आयोजन में परीक्षार्थियों की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भागलपुर से किऊल स्टेशन तक यह ट्रेन चलेगी। भागलपुर से ट्रेन 3.30 बजे रवाना होगी। ट्रेन का सभी स्टेशनों पर ठहराव दिया गया है। इधर, परीक्षार्थियों की भीड़ के मद्देनजर स्टेशन पर सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए है। ट्रेन पर चढ़ने के दौरान अफरातफरी का माहौल न बने इसका ध्यान रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- आज सुपौल से मधुबनी के बीच चलेगी परीक्षा स्पेशल ट्रेन यह भी पढ़ें- मंडल में 8 परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का होगा परिचालन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.