आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 4 जून से
लखनऊ, अप्रैल 6 -- उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आबकारी सिपाही के 722 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन 4 जून से लेगा। इसकी अंतिम तिथि 24 जून है और संशोधन 1 जुलाई तक किया जा सकेगा। आयोग के सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से सोमवार को भर्ती संबंधी सूचना जारी की गई।भर्ती के लिए प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (टीईटी-2025) वाले पात्र होंगे। भर्ती के लिए आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। ऑनलाइन परीक्षा शुल्क सभी वर्गों के लिए 25 रुपये रखा गया है। पीईटी स्कोर के आधार पर मेरिट तैयार करते हुए मुख्य परीक्षा के लिए अभ्यर्थियों को शार्टलिस्ट किया जाएगा। सामान्य चयन के 612 और विशेष चयन के 110 पद हैं। सामान्य चयन में अनारक्षित वर्ग के 246, अनुसूचित जाति 128, अनुसूचित जनजाति 12, अन्य पिछड़ा वर्ग 165 व ईडब्ल्यूएस के 61 पद हैं। विशेष चयन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.