आबकारी सिपाही के बढ़े 98 और पद अब 820 पदों पर होगी भर्ती
लखनऊ, जून 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता आबकारी सिपाही भर्ती में 98 पद और बढ़ गए हैं। अब 820 पदों पर भर्ती होगी। पहले 722 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। आवेदन की अंतिम तिथि पूर्व की तरह 24 जून यानी बुधवार और इसमें किसी भी तरह के संशोधन की अंतिम तिथि एक जुलाई है।उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव हरिकेश चौरसिया ने मंगलवार को भर्ती के लिए संशोधित विज्ञप्ति जारी की। इसके मुताबिक सामान्य चयन के 682 व विशेष चयन के 138 पद हो गए हैं। सामान्य चयन में आनारक्षित वर्ग के 274, अनुसूचित जाति 143, अनुसूचित जनजाति 13, अन्य पिछड़ा वर्ग 184 व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 68 पद हैं। विशेष चयन में एससी 57, एसटी 14 व ओबीसी के 67 पद हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.