आबकारी सत्यापन को गए पुलिसकर्मियों पर हमले में चार नामजद
मुरादाबाद, जून 24 -- मूंढापांडे थाना क्षेत्र के सिरसखेड़ा गांव में आबकारी एक्ट के तहत मंगलवार को सत्यापन करने पहुंचे दो पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की किए जाने के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों समेत 4-5 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे मूंढापांडे थाने में तैनात पुलिसकर्मी अर्जुन खत्री और राजकुमार आबकारी एक्ट के तहत सत्यापन कार्य के लिए सिरस खेड़ा गांव पहुंचे थे। पुलिस के अनुसार सत्यापन राधेलाल नामक व्यक्ति का किया जाना था, जो पूर्व में शराब से जुड़े एक मामले में जेल भी जा चुका है। आरोप है कि जब दोनों पुलिसकर्मी राधेलाल के घर पहुंचे और आवश्यक जानकारी जुटाने लगे तभी वहां मौजूद परिजनों और अन्य लोगों ने विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिसकर्मियों के सा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.