लखनऊ, अगस्त 25 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग आबकारी सिपाही भर्ती परीक्षा 20 सितंबर को 10 से 12 बजे तक आयोजित कराएगा। आयुर्वेद फार्मासिस्ट की परीक्षा भी 20 सितंबर को 3 से 5 बजे तक होगी।आयोग के परीक्षा नियंत्रक की ओर से जारी सूचना में गया है कि अनारक्षित व अन्य पिछड़ा वर्ग के लि 200 और अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति का 80 रुपये शुल्क जमा कर प्रवेश पत्र लोड कर सकेंगे। आशुलिपिक भर्ती के लिए 1 से 3 सितंबर तक टाइपिंग परीक्षा रजत महिला कॉलेज ऑफ एजुकेशन एंड मैनेजमेंट कमता अयोध्या में 10 बजे से होगी। इसके लिए अभ्यर्थियों को 8 बजे कालेज पहुंचना होगा। इसके बारे में पूरी जानकारी आयोग की वेबसाइट https://upsssc.gov.in पर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...