मुंगेर, फरवरी 7 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि एसपी सैयद इमरान मसूद के सख्त रुख के बाद ईस्ट कॉलोनी थाना क्षेत्र के नयाटोला केशापुर (जहांगीरा) में युवकों का अपहरण कांड में खुलासा होते ही अब आबकारी विभाग के पदाधिकारी, कर्मी सहित इनके इंफॉर्मस की काली करतूत सामने आने लगी है। नाम नहीं छापने की शर्त पर स्थानीय लोगों ने बताया कि जमालपुर के लक्षमणपुर, जगदीशपुर, टिकयापाड़ा, धरहरा के माता डीह, दशरथपुर, धरहरा, बरमन्नी, बिलोखर सहित अन्य इलाकों में शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए आबकारी विभाग के कर्मी एक दर्जन से ज्यादा इंफॉमर्स को संरक्षण देते हैं। ऐसे इंफॉमर्स ना सिर्फ पास में हथियार रखते हैं, बल्कि नई-नई बाइक से क्षेत्र में संध्या से लेकर रात्रि व सुबह 5 बजे तक खाक छानते हैं। ग्रामीणों के चक्कर में अगर किसी समय आ भी गए तो अपने को आबकारी विभाग के कर्मी ...