चम्पावत, अप्रैल 5 -- चम्पावत जनपद में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर जनपद में कुल Rs.93 करोड़ 80 लाख का राजस्व अर्जित किया गया है। गत वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 71 करोड़ रहा था। इस प्रकार वर्तमान वर्ष में लगभग Rs.22 करोड़ 80 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि अवैध मदिरा की बिक्री पर सख्त नियंत्रण, सतत प्रवर्तन कार्रवाई, नियमित निरीक्षण तथा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है। विभाग की ओर से किए गए सुनियोजित प्रयासों से राजस्व संग्रहण में निरंतर सुधार संभव हुआ है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी सतत प्रवर्तन गतिविधियों को और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.