पीलीभीत, मार्च 4 -- पीलीभीत/पूरनपुर। होली पर्व के मद्देनज़र पूरनपुर में आबकारी विभाग ने निगरानी कड़ी कर दी है। पूरनपुर में जिला प्रशासन के निर्देश पर आबकारी विभाग की टीम ने मदिरा दुकानों की जांच की गई। ओवररेट को लेकर गोपनीय ढंग से भी जांच कराई गई। डीएम के आदेश पर जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में आबकारी निरीक्षक पूरनपुर रोहित शर्मा ने क्षेत्र की समस्त देशी, विदेशी व बीयर की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया। दुकानों के स्टॉक का मिलान किया गया तथा बिक्री रजिस्टरों की जांच की गई। निरीक्षण के दौरान सभी दुकानों पर गोपनीय टेस्ट परचेज भी कराई गई। ताकि निर्धारित दरों पर ही शराब की बिक्री हो रही है। अनुज्ञापियों व विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि दुकानें नियमानुसार संचालित करें और किसी भी प्रकार की अनियमितत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.