लखनऊ, सितम्बर 4 -- आबकारी विभाग ने राजस्व संग्रह के साथ अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में भी मजबूती से कार्रवाई की। जिसके चलते वित्तीय वर्ष 2026-27 में पहले पांच महीनों अप्रैल से अगस्त तक विभाग ने 24795 करोड़ की राजस्व वसूली की है। पिछले वर्ष इसी अवधि में यह आंकड़ा 22337 करोड़ रुपये था। ऐसे में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पहले पांच महीनों में 2457 करोड़ रुपये की अधिक वसूली हुई है। जो पिछले वर्ष से 11 प्रतिशत अधिक है। आबकारी व मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए आबकारी विभाग का राजस्व लक्ष्य 71278 करोड़ रुपये निर्धारित है, जिसके मुकाबले पांच माह में करीब 34.8 प्रतिशत लक्ष्य हासिल हो चुका है। अगस्त में विभाग ने 3933 करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया, जबकि पिछले साल इसी महीने 3754.43 करोड़ र...