बलिया, फरवरी 28 -- बलिया। होली के त्योहार पर कच्ची शराब की बिक्री पर रोकथाम लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह के अंदर विभाग की ओर से कई जगहों पर छापेमारी कर कार्रवाई की गयी है। शनिवार को टीम ने रेवती में पहुंचकर कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की। आबकारी विभाग की टीम ने करीब तीन हजार किलो लहन नष्ट कराया। हालांकि इस दौरान तस्कर मौके से भागने में कामयाब हो गये। विभाग के जवानों ने घरों और खेतों में गाड़कर रखे गये लहन को नष्ट कराया। अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक संदीप यादव, आबकारी निरीक्षक विनय राय आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.