पीलीभीत, जून 22 -- पीलीभीत। ललौरीखेड़ा क्षेत्र में शराब की दुकान के खिलाफ बीते दिवस शनिवार को विरोध जता चुकी महिलाओं से बात करने आबकारी विभाग की टीम पहुंची। पुलिस की मौजूदगी में वार्ता हुई तो महिलाओं ने सामाजिक व्यवाहारिक व पारिवारिक रूप से शराब का गलत बताते हुए दुकान को अन्यत्र कहीं शिफ्ट कराए जाने की मांग की। महिलाओं और आबबाकरी अधिकारी के बीच काफी देर तक वार्ता चली और दूसरे चरण की बातचीत सोमवार को होगी। शनिवार को महिलाओं ने ललौरीखेड़ा में शराब की दुकान का विरोध करते हुए बोतले तोड़ दी थीं और पाऊच नाली में बहा कर विरोध जताया था। सात साल से संचालित दुकान के बारे में हुए विरोध के बाद आबकारी विभाग की टीम पहुंची और महिलाओं से वार्ता की। जारी विरोध के बीच आबकारी अधिकारी विजय पाल सिंह अपनी व पुलिस टीम के साथ पहुंचे। महिलाओं ने शराब की वजह से पा...