आबकारी विभाग की गाड़ी पलटी, बाल-बाल बचे कर्मचारी
प्रयागराज, अगस्त 11 -- लखनऊ से लौट रही आबकारी विभाग की सरकारी गाड़ी सोमवार रात शृंग्वेरपुर के पास पलट गई। सड़क पर अचानक आए मवेशी को बचाने के प्रयास में चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की कोशिश की, लेकिन गाड़ी अनियंत्रित हो गई। हादसे में वाहन सवार कर्मचारियों के घायल होने की जानकारी है, हालांकि बड़ी घटना टल गई। कर्मचारियों का आरोप है कि आबकारी विभाग की सरकारी गाड़ियां अक्सर बिना अनुमति दौड़ती हैं और हादसे होते रहते हैं। इसको लेकर सवाल उठाए गए हैं कि आखिर ऐसी घटनाओं की जिम्मेदारी कौन लेगा और कर्मचारी कब तक हादसों का शिकार होते रहेंगे। कुछ वर्ष पहले इसी तरह की घटना में एक लेखापरीक्षक की आकस्मिक मृत्यु हो चुकी है। इसके बावजूद सरकारी वाहनों के संचालन को लेकर सवाल उठाए गए हैं। आबकारी विभाग के बड़े अधिकारी लखनऊ में ही बैठते हैं, जिसके कारण प्रयाग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.