आबकारी विभाग का सिपाही रिश्वत लेते पकड़ा
गाज़ियाबाद, जून 3 -- मोदीनगर,चंद्रशेखर त्यागी। एंटी करप्शन मेरठ यूनिट ने बुधवार को आबाकारी विभाग के सिपाही को छह हजार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ लिया। सिपाही ठेका संचालक से प्रत्येक माह छह हजार रुपये की मांग कर रहा था।गाजियाबाद के गांव सिहानी निवासी भीम सिंह का गांव तलहेटा में शराब का ठेका है। आरोप है कि आबाकारी विभाग में मोदीनगर सर्किल में तैनात सिपाही जगत सिंह प्रत्येक माह छह हजार रुपये देने का दबाव बना रहा था। आरोप है कि रुपये न देने पर सिपाही ने ठेका संचालक का एक माह के अंदर 18 हजार रुपये का चालान भी काट दिया था। प्रत्येक माह रुपये न देने पर ठेका बंद तक कराने की धमकी दी जा रही थी। भीम सिंह ने बताया कि इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत मेरठ यूनिट की एंटी करपशन विभाग में की। एंटी करप्शन की टीम के प्रभारी कैलाश चंद्र अपनी टीम के साथ बुधवार दो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.