लखनऊ, जून 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में आबकारी विभाग को साल भर में गत वर्ष से 9.79 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में मार्च तक आबकारी विभाग को 57,722.26 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ, जो वित्तीय वर्ष 2024-25 की समान अवधि में प्राप्त 52,573.07 करोड़ रुपये की तुलना में 5,149.19 करोड़ रुपये अधिक है। आबकारी राज्यमंत्री नितिन अग्रवाल ने बताया कि प्रदेश में आबकारी विभाग द्वारा राजस्व वृद्धि और अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रवर्तन की कार्रवाई में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल हुई है।उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में मई 2026 तक विभाग को 10,635.69 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ है, जो पिछले वित्तीय वर्ष की समान अवधि में प्राप्त 9,770.68 करोड़ रुपये की तुलना में 865.01 करोड़ रुपये अधिक है। यह 8.85 ...