प्रयागराज, फरवरी 11 -- आबकारी मुख्यालय लखनऊ जाने की बातों के बीच अब मुख्यालय में कब्जा शुरू हो गया है। पिछले दिनों कार्यालय की दीवार को ढहा दिया गया था, जिसके बाद इसकी शिकायत पुलिस से की गई और दीवार को बनवाया गया। अब वहां के आवासों पर कब्जे की बात सामने आ रही है। बड़ी बात यह है कि कब्जेदार सरकारी भवन में अपनी दावेदारी बता रहे हैं। जिसे लेकर बुधवार को जिला आबकारी अधिकारी सुशील कुमार मिश्र ने एसडीएम सदर अभिषेक कुमार सिंह से मुलाकात कर बात की और इसकी जांच कराने के लिए कहा। पिछले कुछ साल से आबकारी मुख्यालय को लखनऊ ले जाने की बात लगातार हो रही है। जिसके कारण कब्जा करने वालों के हौसले बुलंद हो रहे हैं। यहां भवन के पास ही आवासीय कॉलोनी भी है। जब आवासों पर कब्जे की बात सामने आई तो आबकारी के अफसरों ने उन लोगों से बात की। बताया जा रहा है कि सभी ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.